![]()
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व विशेष कार्याधिकारी (OSD) और उनके लंबे समय से करीबी सहयोगी रहे मनजीत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने सिद्धू को पार्टी में शामिल कराया। जनवरी 2023 में उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान का ओएसडी नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई में मीडिया से जुड़ी जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। नवंबर 2023 में मनजीत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री के ओएसडी पद से इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। अब उनके कांग्रेस में शामिल होने से पंजाब की राजनीति में एक नया घटनाक्रम सामने आया है। इस खबर को अपडेट कर रहे है।
Source link
CM मान के पूर्व ओएसडी कांग्रेस में शामिल:परगट सिंह ने मनजीत सिद्धू को पार्टी करवाई जॉइन; नवंबर 2023 में दिया था इस्तीफा
