![]()
बागपत के चांदीनगर थाना क्षेत्र में 25 जुलाई से लापता युवकों की हत्या कर दी गई। दोनों के शव मंदिर परिसर में दफनाए गए थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना दोनों शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने मंदिर से पुजारी के दो शिष्यों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुजारी कई दिनों से फरार है। दोनों के हत्या की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने फरार पुजारी को संदिग्ध मानते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, दोनों शिष्यों से पूछताछ जारी है।
अब जानिए पूरा मामला… चांदीनगर थाना क्षेत्र के सिगोली तगा गांव के रहने वाले इसरार पुत्र रिड़कू और अंकित पुत्र मुकेश दोनों दोस्त थे। अंकित पैरों से दिव्यांग था। दोनों 25 जुलाई को अपनी बाइक से घूमने निकले थे, लेकिन देर रात भी दोनों घर नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास तलाश की पर दोनों का कहीं पता नहीं चला। अगली सुबह भी दोनों की कोई खबर नहीं मिली। दोनों के परिजनों ने तलाश की लेकिन किसी को दोनों की कोई जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद 29 जुलाई को इसरार के भाई फिरोज ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की लहचौड़ा के गणेश मंदिर के पास दो शव दफनाए गए हैं। मुखबिर की निशानदेही पर गुरूवार तड़के सुबह करीब 3 बजे पुलिस ने मंदिर परिसर में जाकर जांच की। जांच के बाद पुलिस ने दोनों शव को कब्र खुदवाई। दोनों के शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए बागपत भेज दिया। वहीं, शक के आधार पर महंत के दो शिष्यों को हिरासत में लिया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, जिसके बाद वे मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी चांदीनगर राकेश कुमार ने बताया लापता युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी महंत फरार है, जबकि उसके दो शिष्यों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Source link
दो लापता युवकों की हत्या कर मंदिर में दफनाए शव:बागपत में कब्र खोदकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे, पुजारी के 2 शिष्य हिरासत में
