Headlines

धतूरे का सेवन करने से महिला की मौत



लोहरदगा|सदर प्रखंड क्षेत्र के जेलखाना कुटमू निवासी 26 वर्षीय पुष्पा कुमारी, पति राजेंद्र उरांव, की धतूरे का सेवन करने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पति राजेंद्र उरांव ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह काम के लिए घर से निकले थे। दोपहर करीब एक बजे उन्हें जानकारी मिली कि उनकी पत्नी ने धतूरे का सेवन कर लिया है। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें गंभीर स्थिति में लोहरदगा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान शुक्रवार शाम चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शनिवार को एएसआई अशरफी बहेलिया ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कराई। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार दोपहर करीब 12 बजे शव परिजन को सौंप दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग और आसपास के लोग सदर अस्पताल पहुंचे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *