Headlines

हरियाणा के लड़कों ने जानलेवा हमला किया:सातों रोहतक से गिरफ्तार, युवक गंभीर रूप से घायल, लोहे की पाइपों से पीटा




मंडी जिले के नगवाईं में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर हरियाणा के लड़कों ने जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सात युवक बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो-एन गाड़ी में सवार होकर होटल के बाहर पहुंचे और एक युवक पर लोहे की पाइपों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दो साथियों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार वारदात रविवार देर रात नगवाईं में एक होटल के बाहर हुई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी युवक के साथ मारपीट करने पहुंचे थे। सातों आरोपी कथित तौर पर नकाब पहने हुए थे। वे काले रंग की बिना नंबर की स्कॉर्पियो-एन गाड़ी में मौके पर पहुंचे। आरोप है कि गाड़ी से उतरने के बाद सभी आरोपी युवक के पास पहुंचे और उस पर लोहे की पाइपों से हमला कर दिया। हमले के दौरान युवक के सिर और हाथ पर चोटें आईं। इस दौरान उसके दो साथी बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी पाइपों और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। घटना में तीनों घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार वारदात के बाद आरोपी उसी गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद औट पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस थाना औट में FIR नंबर 111/2026 दर्ज की गई है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 126(2), 115(2), 190 और 191(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने हरियाणा के इन युवकों को गिरफ्तार किया पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनीत, प्रदीप, मंजीत, जगदीप, अंकित, मोनीत और अजय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले हैं। आज कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड मांगेगी पुलिस पुलिस आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर उनका रिमांड मांगेगी। रिमांड के दौरान पुलिस हमले में इस्तेमाल की गई लोहे की पाइपों, वारदात में इस्तेमाल वाहन और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों के बारे में पूछताछ करेगी। साथ ही पुलिस पुरानी रंजिश के कारणों और हमले में प्रत्येक आरोपी की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है। मंडी पुलिस ने कहा है कि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *