धनबाद जंक्शन पर 40 kg गांजा बरामद:RPF ने प्लेटफॉर्म-2 पर दो ट्रॉली, तीन बैग से पकड़ा; ओडिशा से यूपी ले जाने की थी तैयारी




धनबाद जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार सुबह प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर चेकिंग के दौरान RPF ने दो ट्रॉली और तीन पिट्ठू बैग से लगभग 40 kg गांजा बरामद किया। इस मामले में दो संदिग्ध तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। RPF जवान मंगलवार सुबह प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर नियमित जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें दो ट्रॉली और तीन पिट्ठू बैग पर संदेह हुआ। तलाशी लेने पर बैगों से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ मिला, जिसकी पहचान गांजे के रूप में हुई। गांजा बरामद होने के बाद RPF ने तत्काल कंट्रोल रूम और राजकीय रेल पुलिस (GRP) को सूचित किया। मौके पर RPF, CIB और GRP की टीमें पहुंचीं और दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। बरामद गांजे की कुल मात्रा लगभग 40 किलोग्राम बताई गई है। जिला मजिस्ट्रेट राम प्रवेश सिंह की उपस्थिति में इस नशीले पदार्थ को नियमानुसार जब्त कर सील कर दिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ओडिशा से गांजे की यह खेप लेकर धनबाद पहुंचे थे और यहां से इसे उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी में थे। हालांकि, धनबाद जंक्शन पर RPF की सतर्कता के कारण वे पकड़े गए। दोनों आरोपियों के बिहार निवासी होने की जानकारी मिली है। लगभग 40 किलोग्राम गांजे की यह बरामदगी धनबाद जंक्शन पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। जांच एजेंसियां अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस पूरे तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करने का प्रयास कर रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *