![]()
बठिंडा जिले के तलवंडी साबो स्थित तगराली गांव में एक युवक की लोहे की रॉड से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई बताई जा रही है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और तलवंडी साबो पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ट्रक ड्राइवर है जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक की पहचान सतवीर सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर है। वह तगराली गांव में अपने ट्रक में टाइलें लोड करने गया था। इसी दौरान, पुरानी रंजिश रखने वाले एक व्यक्ति को इसकी सूचना मिली और उसने सतवीर सिंह पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। फिलहाल, सतवीर सिंह बयान देने की स्थिति में नहीं है। तलवंडी साबो के डीएसपी जसजोत सिंह ने बताया कि घायल का बयान दर्ज होने के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Source link
बठिंडा में युवक की लोहे की रॉड से पिटाई:वीडियो वायरल, पुरानी रंजिश में हमला; पुलिस जांच कर रही है
