Headlines

धनबाद में फायरिंग, युवक के पैर में लगी गोली:आपसी रंजिश में हुई घटना, बस्ती की महिला से बातचीत करने की वजह से हुआ विवाद




धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोंदुडीह ओपी अंतर्गत धरियांजूआ बस्ती में शनिवार को आपसी रंजिश के चलते फायरिंग की घटना हुई। इस घटना में पिंटू कुमार पासवान नामक युवक घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल पिंटू को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल पिंटू कुमार पासवान ने बताया कि शनिवार सुबह बस्ती निवासी भवानी सिंह ने उसे फोन पर गाली-गलौज की थी। दोपहर में भवानी सिंह अपने दोस्त दीपक रवानी के साथ धरियांजूआ बस्ती के ग्राउंड के पास पहुंचा। वहां दोनों के बीच गाली-गलौज को लेकर फिर से विवाद शुरू हो गया, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। पिंटू के अनुसार, इसी दौरान भवानी सिंह ने अपने बेटे को फोन कर बंदूक लाने को कहा। कुछ देर बाद उसका बेटा बंदूक लेकर मौके पर पहुंचा। इसके बाद फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली पिंटू के दाहिने पैर में जा लगी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पिंटू ने यह भी बताया कि वह पिछले लगभग पांच वर्षों से धरियांजूआ बस्ती की रहने वाली मीना देवी से बातचीत करता है। इसी बात को लेकर भवानी सिंह उससे रंजिश रखता था। पिंटू का आरोप है कि इसी पुराने विवाद के कारण उसके साथ मारपीट की गई और उस पर गोली चलाई गई। गोंदुडीह ओपी प्रभारी लव चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह आपसी रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है। मीना देवी से जुड़े विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पहले से ही विवाद होने की जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर एक राउंड फायरिंग की पुष्टि हुई है। पुलिस घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है और आरोपितों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *