![]()
फरीदाबाद सेक्टर 21ए और 21डी की अंदर की सड़कों पर अब रात के समय वाहन चालकों को रास्ता और मोड़ आसानी से दिखाई देंगे। नगर निगम ने वार्ड-17 के दोनों सेक्टरों की चिन्हित सड़कों पर रोड मार्किंग के साथ आधुनिक रिफ्लेक्टिव कैट आई और सोलर कैट आई लगाने की योजना तैयार की है। इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर किया जा रहा है। रात में खुद रोशनी देंगी सोलर कैट आई सड़कों पर लगाई जाने वाली सोलर कैट आई दिन के समय सूर्य की रोशनी से चार्ज होंगी। रात होते ही इनमें लगी रोशनी अपने आप जल जाएगी। इससे कम रोशनी वाले हिस्सों, मोड़ और सड़क के किनारे वाहन चालकों को सड़क की दिशा साफ दिखाई देगी। इससे रात में वाहन चलाने वालों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। सड़कों पर नई रोड मार्किंग भी होगी नगर निगम की योजना के तहत चयनित सड़कों पर नई रोड मार्किंग की जाएगी। इसके साथ ही सड़क पर रिफ्लेक्टिव कैट आई और सोलर स्टड लगाए जाएंगे। रिफ्लेक्टिव कैट आई वाहनों की लाइट पड़ने पर चमकेंगी, जबकि सोलर कैट आई रात में खुद रोशनी देंगी। छह महीने में पूरा होगा काम नगर निगम ने परियोजना को पूरा करने के लिए छह महीने की समय सीमा तय की है। पहले चरण में सेक्टर 21ए और 21डी की चिन्हित सड़कों पर काम किया जाएगा। परियोजना के सफल रहने पर शहर की अन्य सड़कों पर भी इसी तरह की व्यवस्था लागू की जा सकती है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने बताया कि परियोजना को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही जमीनी स्तर पर काम शुरू किया जाएगा। नगर निगम का उद्देश्य रात के समय सड़कों पर वाहन चालकों की परेशानी कम करना और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना है।
Source link
फरीदाबाद सेक्टर 21ए – 21डी में लगेंगी सोलर कैट आई:रात के समय सड़क पर नही मिलेगा अंधेरा, 6 महीने में किया जायेगा काम खत्म
