![]()
स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से पहले कांगड़ा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हड़कंप मच गया। केंद्रीय विद्यालय योल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद धर्मशाला पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने विद्यालय परिसर में पहुंचकर सघन जांच और सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, तलाशी के दौरान परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। धर्मशाला पुलिस थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरी तरह मुस्तैद: एएसपी कांगड़ा पुलिस के एएसपी वीर बहादुर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले अक्सर इस तरह की धमकियां मिलती हैं या शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है। 15 अगस्त को देखते हुए कांगड़ा पुलिस अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा के लिए कई जरूरी कदम उठाए गए हैं। होटल, होम स्टे को सख्त निर्देश कांगड़ा के सभी होटल, होम-स्टे और गेस्ट हाउस संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लिया जाए और उसका रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए। बाहरी राज्यों से आकर क्षेत्र में काम करने वाले प्रवासियों, रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन भी तेज कर दिया गया है। ठेकेदारों को मजदूरों का डाटा पुलिस को देने की हिदायत कांगड़ा पुलिस ने सभी ठेकेदारों और काम करवाने वाले लोगों को निर्देश दिए हैं कि बाहर से आए सभी मजदूरों का पूरा डेटा और विवरण 15 अगस्त से पहले संबंधित पुलिस थाने में जमा करवाएं। जिले के सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा के मद्देनजर नाकों पर वाहनों की चेकिंग, सघन तलाशी और पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
Source link
धर्मशाला में केंद्रीय विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल के माध्यम से मिली; बम निरोधक दस्ते ने सर्च ऑपरेशन चलाया
