Headlines

धार में जुआ खेलते 4 लोग पकड़े:पुलिस ने गांव में पैदल घुमाया, आरोपियों से नकद और ताश के पत्ते जब्त




धार के तिरला थाना पुलिस ने शनिवार रात आहू गांव में जुआ खेल रहे 4 लोगों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से ₹1,430 नकद और ताश के पत्ते जब्त किए। चारों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत केस दर्ज किया गया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस चारों को सायरन बजाते हुए गांव की गलियों में पैदल लेकर गई। इस दौरान चारों से सार्वजनिक रूप से यह कहलवाया गया कि वे आगे जुआ नहीं खेलेंगे। चारों आरोपी अलग-अलग गांवों के रहने वाले पुलिस के अनुसार, पकड़े गए लोगों में आहू निवासी महेश पिता भगीरथ डावर (33) और कालू पिता रामाजी भूरिया (35) हैं। इनके अलावा लेटगांव निवासी गौतम पिता बलराम डावर (23) और बलराम पिता मांगीलाल डावर (45) को भी पकड़ा गया। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर जुआ-सट्टा चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। जब्त किए गए ₹1,430 और 52 ताश के पत्ते केस में शामिल किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *