![]()
लुधियाना में 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। यहां एक फर्म में काम करने वाले कर्मचारियों ने अपने ही मालिक के साथ जालसाजी की है। आरोपियों ने साजिशन पहले मालिक के ग्राहकों और कारोबारी कामकाज की पूरी जानकारी हासिल की, फिर नौकरी छोड़कर उसी इलाके में अपनी नई फर्म खोल ली। इस मामले में थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत और लंबी पड़ताल के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर लिया है। अब्दुल्लापुर बस्ती के रहने वाले 44 वर्षीय अरविंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी उनकी फर्म में नौकरी करते थे। नौकरी के दौरान ही आरोपियों ने मिलीभगत कर ग्राहकों और कारोबारी जानकारियों पर अपनी पकड़ बना ली। इसके बाद आरोपियों ने फर्म छोड़ दी और उसी इलाके में विमल LED के नाम से अपनी नई फर्म खोल ली। पुराने ग्राहकों को तोड़कर पहुंचाया 40 लाख का नुकसान अरविंदर सिंह के मुताबिक नई फर्म खोलने के बाद आरोपियों ने उनके पुराने ग्राहकों को अपनी नई फर्म की तरफ मोड़ना शुरू कर दिया। आरोपियों ने जानबूझकर कारोबार को नुकसान पहुंचाने की नीयत से ग्राहकों के साथ सीधे तौर पर डीलिंग शुरू कर दी। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने इस तरह शिकायतकर्ता के साथ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी और अमानत में खयानत बीएनएस (BNS) की धारा 318(4), 316(2) और 61 के तहत मामला दर्ज किया है। 3 आरोपियों के खिलाफ FIR विमल कुमार (पुत्र राज कुमार,लक्ष्मी नगर, लुधियाना) सन्नी कुमार (पुत्र राज कुमार, दाना मंडी रोड, डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास, अहमदगढ़ मंडी) संजय कुमार व्यास (पुत्र अर्जुन कुमार व्यास,धोबी लाइन, जमशेदपुर, झारखंड) मामले के जांच अधिकारी एएसआई (ASI) सुखदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 9 मई, 2026 को मिली शिकायत की गहनता से जांच करने के बाद 4 सितंबर को यह एफआईआर दर्ज की है।
Source link
लुधियाना में कर्मचारियों ने किया 40 लाख का फ़्रॉड:मालिक का डेटा चुराकर खोली अपनी कंपनी; 3 आरोपियों के खिलाफ FIR
