![]()
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। छपार मेले में वारिस पंजाब दे के प्रमुख और सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह आगामी विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे। उन्होंने संभावना जताई कि अमृतपाल धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, जहां से मुख्यमंत्री भगवंत मान विधायक हैं। तरसेम सिंह ने कहा कि उनका परिवार चुनाव नहीं लड़ेगा, लेकिन अमृतपाल सिंह चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी की ओर से अब तक 35 से ज्यादा विधानसभा हलकों में हलका इंचार्ज नियुक्त किए जा चुके हैं। इसके साथ ही कई पंथक जत्थेबंदियों के साथ गठजोड़ को लेकर बातचीत चल रही है। ‘पंजाब के लोगों का प्यार अमृतपाल के साथ’ तरसेम सिंह ने कहा कि पंजाब के लोगों का प्यार और समर्थन अमृतपाल सिंह के साथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी वजह से सरकार अमृतपाल को बाहर नहीं आने दे रही। उनका दावा है कि अमृतपाल और उनके साथी नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और पंजाब के हितों की बात करते हैं। AAP-BJP से गठजोड़ की संभावना से इनकार तरसेम सिंह ने आम आदमी पार्टी और भाजपा समेत अन्य पार्टियों के साथ गठजोड़ की संभावना से इनकार किया। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों के साथ उनकी विचारधारा मेल नहीं खाती। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पंथक जत्थेबंदियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने को लेकर बातचीत कर रही है। चुनाव आयोग पर लगाए आरोप तरसेम सिंह ने चुनाव आयोग पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं, लेकिन इसके बावजूद चुनाव चिन्ह देने के मामले में उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने इसे पार्टी के साथ धक्केशाही बताया। तरसेम सिंह ने VIP सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चावला जैसे लोगों को दी गई VIP सुविधाओं के मामले में जिम्मेदार व्यक्ति को खुद इस्तीफा दे देना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर उनकी पार्टी की ओर से खुलकर संघर्ष किया जाएगा।
Source link
धुरी से चुनाव लड़ सकते अमृतपाल:पिता का बड़ा खुलासा; बोले-परिवार से कोई नहीं लड़ेगा चुनाव, भाई साहिब जरूर लड़ेंगे
