Headlines

धौलपुर में कमानी की दुकान में लगी आग:एनएच-44 पर गुर्जर कॉलोनी के सामने लाखों का सामान जला, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू




धौलपुर में एनएच-44 पर गुर्जर कॉलोनी के सामने एक कमानी की दुकान में देर रात आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को तुरंत सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने भी पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। आग तेज होने से फायरकर्मियों को काफी मेहनत करनी पड़ी, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। इसमें तेल के डिब्बे और गाड़ी रिपेयरिंग का अन्य सामान शामिल था। दुकान संचालक को इससे काफी नुकसान हुआ है। आग आसपास की दूसरी दुकानों तक नहीं फैली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस और संबंधित टीम मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *