Headlines

नंगला पुल पर फायरिंग, गन्ने के खेत में बचाई जान:पहले कार से बाइक को मारी टक्कर, विवाद पर किए तीन हवाई फायर



पानीपत में नंगला पुल के पास सोमवार रात करीब 5 बजे बाइक सवार दो युवकों पर फायरिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्विफ्ट कार में आए राणा माजरा गांव के कुछ लोगों ने पहले गांव के ही युवक मुज्जमिल की बाइक को पीछे से टक्कर मारी। बाइक गिरने से मुज्जमिल और उसका भतीजा घायल हो गए। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा तो आरोपियों ने बंदूक निकाल ली। जान बचाने के लिए दोनों गन्ने के खेत की ओर भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा करते हुए तीन हवाई फायर कर दिए। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। घटना की सूचना मिलते ही सनौली थाना पुलिस, एफएसएल टीम और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। टक्कर के बाद बढ़ा विवाद, हथियार निकालने का आरोप पीड़ित पक्ष के मुताबिक, मुज्जमिल अपने भतीजे हंस के साथ बाइक पर गांव की ओर जा रहा था। तभी पीछे से स्विफ्ट कार में आए गांव के कुछ लोगों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। टक्कर को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान कार सवारों ने बंदूक निकाल ली। गन्ने के खेत में छिपे, पीछा कर किए 3 फायर हथियार देखकर मुज्जमिल और उसका भतीजा जान बचाने के लिए पास के गन्ने के खेत में भाग गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने उनका पीछा किया और तीन हवाई फायर किए। सरेराह फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। दोनों ने खेत में छिपकर अपनी जान बचाई और बाद में पुलिस को सूचना दी। पुरानी रंजिश के तहत किया हमला मुज्जमिल ने बताया कि आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं। कुछ समय पहले उनके साथ विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उन पर हमला किया। पहले भी आरोपी तलवार लेकर आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही सूचना मिलने पर सनौली थाना पुलिस और सीआईए की टीम घटनास्थल पर पहुंची। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। अब विवाद की वजह, फायरिंग के आरोपों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष के आरोप सामने आए हैं। पुलिस की जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *