Headlines

मेरठ में संयुक्त व्यापार संघ ने बनाई आगामी रणनीति:अजय गुप्ता बोले- झंडे और डंडे से नहीं बल्कि कानूनी ठंग से निकलेगा समाधान




व्यापार और व्यापारिक संस्थानों को बचाने के लिए मेरठ में संयुक्त व्यापार संघ अजय गुप्ता गुट की बैठक सोमवार शाम को आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों ने पहुंचकर अपने विचार और सुझाव रखे। बैठक में सेंट्रल मार्केट प्रकरण के समाधान, कानूनी लड़ाई और सरकार तक व्यापारियों की आवाज पहुंचाने के लिए आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। व्यापारियों ने कहा कि समस्या का समाधान आपसी एकजुटता और सरकार पर दबाव बनाने से ही संभव है। जरूरत पड़ने पर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक दल हों या व्यापारी संगठन, कुछ लोग आपदा में अवसर तलाश रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानूनी लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लड़ी जाएगी। जरूरत पड़ने पर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा, ताकि व्यापारियों की समस्याएं सरकार तक पहुंच सकें। पवन मित्तल ने कहा कि व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए जरूरत पड़ी तो जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, संरक्षक अरुण वशिष्ठ ने कहा कि संस्थानों को बंद करना समस्या का समाधान नहीं है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाना होगा और समाज के लोगों को भी इस संघर्ष से जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर ही इस लड़ाई को आगे बढ़ाया जा सकता है। पूर्व पार्षद सतीश गर्ग ने कहा कि संसद में व्यापारियों के पक्ष में बहुमत जुटाने के लिए प्रयास करने होंगे। उन्होंने 60 प्रतिशत सांसदों को एकजुट कर नया अध्यादेश लाने की दिशा में दबाव बनाने की बात कही। सरदार दलजीत सिंह ने कहा कि जब तक व्यापारी एकजुट नहीं होंगे, तब तक समस्या का समाधान निकालना मुश्किल होगा। उन्होंने आशंका जताई कि स्थिति का समय रहते समाधान नहीं हुआ तो मेरठ में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हो सकती है। उन्होंने सरकार से तत्काल अध्यादेश लाने की मांग की। संजीव पुंडीर ने कहा कि व्यापारियों को सरकार के सामने मजबूती से अपनी बात रखनी होगी। उन्होंने संघर्ष में पीछे हटने के बजाय एकजुट होकर आगे बढ़ने पर जोर दिया। वहीं, पम्मी जागृति विहार ने 661/6 में हुई तोड़फोड़ का जिक्र करते हुए कहा कि इसके बाद कई व्यापारियों की मृत्यु हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *