Headlines

नईगढ़ी में दो बाइक की टक्कर:पति-पत्नी और उनकी एक साल की बच्ची घायल, तीनों रीवा रेफर




मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना इलाके में रविवार रात अष्टभुजी मंदिर के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक साल की मासूम बच्ची समेत पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना रात करीब 8 बजे हुई। राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस बुलाकर तीनों को नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, अरविंद प्रजापति (25 वर्ष), उनकी पत्नी श्यामकली (24 वर्ष) और एक साल की बेटी प्रीति बाइक से घर का सामान लेने नईगढ़ी बाजार आए थे। सामान खरीदकर जब वे तीनों अपने घर लौट रहे थे, तभी अष्टभुजी मंदिर के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अपाचे बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। लोगों ने पहुंचाया अस्पताल टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पति-पत्नी और मासूम बच्ची सड़क पर गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और 108 एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस की मदद से तीनों को नईगढ़ी अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरी बाइक पर सवार लोग भी घायल बताया जा रहा है कि दूसरी अपाचे बाइक पर सवार लोगों को भी चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए मऊगंज के आशीर्वाद अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *