Headlines

बरवाला थाना प्रभारी बने जितेंद्र:कार्यभार संभाला, नशा तस्करों, अवैध हथियार और अपराधियों को दो चेतावनी, अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति




हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन के दिशा-निर्देशन में अपराध और नशे के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इंस्पेक्टर जितेंद्र ने थाना बरवाला प्रभारी का कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध की स्थिति और नशे से संबंधित मामलों की समीक्षा की तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपराध की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने पुलिस कर्मचारियों को नशा तस्करों की धरपकड़, अवैध गतिविधियों पर निगरानी, अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय रहने को कहा। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी, अवैध हथियार रखने, चोरी, लूट, जुआ-सट्टा तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : जितेंद्र इंस्पेक्टर जितेंद्र ने कहा कि बरवाला थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को नशा तस्करी, अवैध हथियार, जुआ-सट्टा, चोरी अथवा किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *