Headlines

नरवाना में सामाजिक न्याय मंत्री ने सुनी समस्याएं:कृष्ण कुमार बेदी बोले- करोड़ों की विकास परियोजनाओं पर काम शुरू, क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार




हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि नरवाना हलका चहुंमुखी प्रगति में किसी से पीछे नहीं रहेगा। क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतरता के साथ तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है और आने वाले समय में नरवाना को विकास के नए आयामों से जोड़ा जाएगा। कैबिनेट मंत्री शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लोगों की जन समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस की अतिरिक्त बिल्डिंग, धमतान फाटक पर रेलवे पुल और बाबा गैबी साहिब मंदिर के नवीनीकरण जैसी करोड़ों रुपए की परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। मंत्री बेदी बोले- सीवरेज सिस्टम का निर्माण कराया जा रहा उन्होंने यह भी बताया कि दबलैन फाटक पर रेलवे पुल, शहर का सीवरेज सिस्टम, ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बूस्टिंग स्टेशन तथा दर्जनों सड़कों के निर्माण जैसे कई कार्य पूरे किए जा चुके हैं। वहीं, वर्तमान वित्त वर्ष में नगर परिषद के अंतर्गत शहर में 46 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। बेदी ने कहा कि पीडब्ल्यूडी, पब्लिक हेल्थ, बिजली, विकास एवं पंचायत, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से भी क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य लगातार निर्माणाधीन हैं। गांव-गांव में सर्वसमाज की चौपालों, गलियों तथा खेत-खलिहानों तक जाने वाले रास्तों का निर्माण भी जारी है। प्रदेश में समान रुप से विकास करा रही सरकार : बेदी उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है, जिसका भरपूर लाभ नरवाना को भी मिल रहा है। मंत्री बेदी का सपना नरवाना को शिक्षित, सुरक्षित और विकसित क्षेत्र के रूप में स्थापित करना है, और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर बलदेव कांगड़ा, मार्केट कमेटी चेयरमैन अमित ढाकल, उप चेयरमैन सत्य प्रकाश सैनी, मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, सत्यवान शर्मा, सुरेंद्र सरपंच हथो, सुरेंद्र प्रजापति, शीशपाल भाणा, रणधीर कश्यप, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा और जसवीर नैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *