Headlines

नरवाना में हर सोमवार-गुरुवार लगेगा समाधान शिविर:बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट; जलभराव और सीवरेज की नियमित निगरानी के आदेश




जींद जिले के नरवाना के लघु सचिवालय स्थित सभागार में वीरवार को उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में हुए शिविर में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं, जिनमें कुल छह शिकायतें प्राप्त हुईं। एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर जिला और उपमंडल स्तर पर नियमित रूप से समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। नरवाना में ये शिविर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होते हैं। इनका मुख्य उद्देश्य लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान करना और उन्हें सरकारी सेवाओं व योजनाओं का सुगम लाभ उपलब्ध कराना है। शिकायतों के निस्तारण के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में मिली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश बरसाती मौसम को देखते हुए, एसडीएम ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने नालों, नालियों और सीवरेज व्यवस्था की नियमित निगरानी करने तथा जलभराव वाले स्थानों पर शीघ्र पानी निकासी सुनिश्चित करने को कहा। खुले नालों-क्षतिग्रस्त रास्तों पर विशेष जोर इसके अतिरिक्त, बिजली के खंभों, तारों, पेयजल आपूर्ति, खुले नालों और क्षतिग्रस्त रास्तों पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई करें और सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें। शिविर में बीडीपीओ तरुण सुथार सहित जन स्वास्थ्य, नगर परिषद, सिंचाई, वन, खाद्य एवं आपूर्ति, सीडीपीओ, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *