Headlines

नर्स से दुष्कर्म-ब्लैकमेल का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:तंत्र-मंत्र के बहाने वारदात, धर्मांतरण एंगल की भी जांच




शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र के बहाने एक नर्स से दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी साकिर उर्फ राजू शाह (44) को गिरफ्तार कर लिया है। उज्जैन निवासी आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के 15 घंटे के भीतर पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से 4.46 लाख रुपये नकद, लगभग 90 हजार रुपये की स्कूटी, मोबाइल और पीड़िता का ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य सामान जब्त किया है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की पहचान आरोपी से 3 जुलाई को ट्रेन यात्रा के दौरान हुई थी। आरोपी ने खुद को तंत्र-मंत्र का जानकार बताया और पीड़िता को उसके परिवार पर जादू-टोना व अनिष्ट होने का डर दिखाकर विश्वास में लिया। अगले दिन आरोपी शाजापुर स्थित पीड़िता के किराये के मकान पर पहुंचा। वहां उसने कथित धार्मिक प्रक्रिया के बहाने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने लगातार ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया और अपने एक साथी से भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म कराया। आरोपी ने पीड़िता के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी। उसने पीड़िता से लगभग 4.10 लाख रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्र और बाद में उसकी स्कूटी भी अपने कब्जे में ले ली। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसकी दो महिला सहकर्मियों को भी तंत्र-मंत्र के नाम पर बुलाया और उनके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों महिलाएं वहां से चली गईं। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता से 50 हजार रुपये और मांगे तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया कि आरोपी के पास से पीड़िता के बुर्के में कुछ तस्वीरें भी मिली हैं। इन्हीं तथ्यों के आधार पर मामले में धर्म परिवर्तन से जुड़े पहलू की जांच शुरू की गई है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराएं भी बढ़ाई हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ पूरे घटनाक्रम और संभावित धर्मांतरण के एंगल की भी गहनता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *