Headlines

नवीन गंगापुल के गड्ढों की रात में शुरू हुई मरम्मत:सड़क खराब होने से रोज लग रहा था जाम, विधायक ने मौके पर पहुंचकर कराया अस्थायी काम




उन्नाव में कानपुर को उन्नाव से जोड़ने वाले शुक्लागंज के नवीन गंगापुल की सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों से वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। गड्ढों के कारण पुल पर वाहनों की रफ्तार धीमी होने से रोज जाम की स्थिति बन रही थी। समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर युवाओं ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसके बाद सोमवार रात करीब 9 बजे सदर विधायक पंकज गुप्ता मौके पर पहुंचे और पुल का निरीक्षण किया। रात में ही शुरू कराया अस्थायी काम विधायक ने पुल पर सड़क की स्थिति और गड्ढों का जायजा लिया। उन्होंने यातायात व्यवस्था को देखते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की। इसके बाद आवागमन सुचारु रखने के लिए रात में ही गड्ढों की अस्थायी मरम्मत शुरू करा दी गई। इससे फिलहाल वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की सड़क की स्थायी मरम्मत जरूरी है। रोजाना गुजरते हैं हजारों वाहन नवीन गंगापुल उन्नाव और कानपुर के बीच आवागमन का प्रमुख रास्ता है। इस पर रोज दोपहिया, कार, बस और भारी वाहन गुजरते हैं। सड़क पर बड़े गड्ढों के कारण वाहनों को धीमी गति से निकलना पड़ता था। व्यस्त समय में कई जगह वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी। इससे नौकरी, कारोबार और अन्य जरूरी कामों से कानपुर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 10-15 दिन में स्थायी मरम्मत का दावा विधायक पंकज गुप्ता ने बताया कि फिलहाल यातायात में रुकावट न हो, इसलिए अस्थायी मरम्मत कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि अगले 10 से 15 दिनों में स्थायी रूप से काम कराया जाएगा, ताकि पुल पर गड्ढों की समस्या दूर हो सके। विधायक के साथ मंडल अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, नामित सभासद धीरज सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विकास मिश्रा, पूर्व सभासद विनय तिवारी, महामंत्री दीपू शुक्ला, प्रत्यय गुप्ता, सतीश शुक्ला, अमरेंद्र गुप्ता और इंजीनियर अखिलेश गंगवार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। रात में शुरू हुई अस्थायी मरम्मत से फिलहाल राहत की उम्मीद है। अब स्थानीय लोगों की नजर अगले 10 से 15 दिनों में होने वाले स्थायी मरम्मत कार्य पर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *