Headlines

पानीपत में कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौत:नेशनल हाइवे पार करते वक्त हादसा, आरोपी चालक मौके से फरार




हरियाणा के पानीपत जिले में इसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नौल्था के पास एक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पार कर रही दो महिला मजदूरों को एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दोनों महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि आरोपी चालक घटना के बाद गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। फैक्ट्री से काम कर लौट रही थीं महिलाएं प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका महिलाओं की पहचान रेशमा (47) पत्नी रिंकू और सोनिया (42) पत्नी धर्मपाल के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं इसराना की निवासी थीं और नौल्था स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थीं। हादसा उस समय हुआ जब दोनों महिलाएं अपना काम निपटाकर नेशनल हाईवे पार कर रही थीं। इसी दौरान गोहाना की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए दोनों को इसराना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पानीपत के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के बाद दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुरू की जांच, मंगलवार को होगा पोस्टमॉर्टम घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर उन्हें शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मंगलवार को शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *