![]()
रीवा के सोहागी पहाड़ के पास सोमवार शाम तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चियां खेलते समय तालाब में गिर गई थीं। सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों के शव बरामद किए। पुलिस को सौंप दिए। मृत बच्चियों की पहचान पुष्पांजलि यादव (8) और नीता यादव (14) के रूप में हुई है। दोनों बहनें ग्राम पोस्ट सोहागी की रहने वाली थीं। पिता का नाम इंद्रभान यादव है। मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में दोनों बच्चियों के खेलते समय तालाब में गिरने की बात सामने आई है।
Source link
रीवा में तालाब में डूबने से दो बहनों की मौत:खेलते समय पानी में गिरीं, SDRF ने शव बरामद कर पुलिस को सौंपे
