नशे के खिलाफ मोगा पुलिस की कार्रवाई:73 ग्राम हेरोइन और 215 नशीली गोलियां बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार; नेटवर्क की जांच जारी




मोगा पुलिस ने जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन और 215 नशीली गोलियां बरामद की हैं। इस कार्रवाई के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पहली कार्रवाई थाना सिटी मोगा पुलिस ने की। 24 अगस्त की रात करीब 11 बजे रेलवे लाइन के पास नेचर पार्क क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पवन कुमार निवासी सोढी नगर, जीरा रोड, मोगा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 115 नशीली गोलियां मिलीं। पुलिस ने शुरू की आरोपियों से पूछताछ थाना बधनी कलां पुलिस ने गांव बधनी कलां में कार्रवाई करते हुए जसवंत सिंह उर्फ राजा निवासी पट्टी भीलम को पकड़ा। उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसी थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी लोपों की टीम ने जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन और 100 गुलाबी रंग की नशीली गोलियां बरामद हुईं। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं, थाना अजीतवाल पुलिस ने दाना मंडी अजीतवाल में कार्रवाई करते हुए जगदीप सिंह उर्फ दीपु निवासी धूरकोट रत्ते सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उसके कब्जे से 13 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच के दौरान नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *