Headlines

नशे में धुत ASI ने सरकारी गाड़ी रेलवे-ट्रैक पर चढ़ाई:लोगों के पूछने पर बोला- थोड़ी ही पी है, वीडियो वायरल




अमृतसर के भगतांवाला फाटक के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब कथित तौर पर नशे में धुत एक पीसीआर पुलिसकर्मी ने अपनी सरकारी गाड़ी रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिसकर्मी शराब के नशे में वाहन चला रहा था और संतुलन बिगड़ने के कारण गाड़ी सीधे रेलवे पटरियों पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि उसकी हालत ऐसी थी कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। इस लापरवाही के कारण कुछ समय के लिए रेलवे और सड़क यातायात दोनों प्रभावित हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उसी समय कोई ट्रेन वहां से गुजर जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि समय रहते स्थिति संभल गई और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने पुलिसकर्मी का वीडियो बनाया और उसकी इस हरकत पर नाराजगी जताई। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से पीसीआर वाहन को रेलवे ट्रैक से बाहर निकाला गया। मामले की सूचना मिलते ही अन्नगढ़ चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में लिया और नशे की हालत में मौजूद पुलिसकर्मी को अपने साथ ले जाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। अब पढ़ें, लोगों द्वारा बनाई गई वीडियो में क्या दिखाई दिया वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि रेलवे फाटक के बीचों-बीच रेलवे ट्रैक पर पीसीआर की गाड़ी खड़ी है। इसी दौरान एक एएसआई गाड़ी के अंदर बैठा नजर आता है। वीडियो में पुलिसकर्मी अपना नाम बलविंदर सिंह बताता है। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति उससे पूछता है, कितनी पी रखी है? इस पर एएसआई जवाब देता है, थोड़ी-सी ही पी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *