![]()
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से नाबालिग गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए बॉयफ्रेंड लुधियाना पहुंच गया। बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को घर से बाहर बुलाया। बॉयफ्रेंड ने उसे शादी का झांसा दिया और उसे भगाकर ले गया। परिवार ने नाबालिगा की ढूंढ खोज की लेकिन नहीं मिली। परिवार ने थाना डाबा में पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस ने बॉयफ्रेंड की लोकशन ट्रेस की और परिजनों को सूचना दी कि दोनों फोकल प्वाइंट एरिया में हैं। परिवार ने नाबालिगा को फोकल प्वाइंट में सड़क पर घूमते हुए पकड़ा। कुछ देर बाद उसका बॉयफ्रेंड भी वहां पहुंच गया। परिवार ने बॉयफ्रेंड को पकड़ा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बॉयफ्रेंड को हिरासत में ले लिया। परिवार को आशंका है कि आरोपी ने नाबालिगा के साथ रेप किया है। पुलिस अब नाबालिगा का मेडिकल टेस्ट करवाएगी ताकि पता चल सके उसके साथ रेप हुआ या नहीं। नाबालिगा की उम्र 15 साल बताई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ, बॉयफ्रेंड ने पकड़े जाने के बाद पुलिस को अपनी उम्र 15 साल बताई है। पुलिस आरोपी की उम्र का पता लगाने में जुटी है ताकि यह पता चल सके कि वह बालिग है या नाबालिग। यूपी से लुधियाना आकर गर्लफ्रेंड को झांसा देकर भगाने की पूरी कहानी सिलसिलेवार जानिए…
रेप का शक: नाबालिगा को आरोपी ने करीब 14 दिन अपने साथ रखा। आरोपी ने नाबलिगा के साथ क्या किया वो अभी कुछ नहीं बता रही है। पुलिस को शक है कि आरोपी ने उसके साथ रेप किया है। अब पुलिस लड़की का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाएगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई करेगी। हालांकि पुलिस ने अभी उसके खिलाफ अपहरण व नाबालिग को कैद में रखने का पर्चा दर्ज किया है। लड़की का कराएंगे मेडिकल: जांच अधिकारी राज गोपाल का कहना है कि आरोपी को पकड़ कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। लड़की का मेडिकल करवा रहे हैं। अगर रेप की पुष्टि हुई तो आरोपी के खिलाफ एफआईआर में धराएं बढ़ाई जाएंगी।
Source link
नाबालिग गर्लफ्रेंड को मिलने यूपी से लुधियाना पहुंचा बॉयफ्रेंड:शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया, पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा; लड़की से रेप की आशंका
