![]()
हरियाणा के नारनौल में थाना अटेली पुलिस ने केबल चोरी के मामले में दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपियों की पहचान धोनी निवासी ऊंची भंडोर तथा राकेश निवासी जसावास, थाना सदर महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है। दोनों आरोपी थाना सदर महेंद्रगढ़ में दर्ज केबल चोरी के मामले में पहले से जेल में बंद थे। रिमांड के दौरान पुलिस ने 100 फुट केबल और चोरी की केबल बेचने से प्राप्त राशि में से 3,500 रुपये बरामद किए हैं। कई ट्यूबवेल से की चोरी डीएसपी डॉ. कविता ने बताया कि गांव सिलारपुर निवासी रामचन्द्र ने थाना अटेली में शिकायत दी थी कि वह खेतीबाड़ी करता है और उसके खेत गांव गुजरवास की सीमा में हैं। 19 सितंबर की शाम तक उसके ट्यूबवेल की बिजली की केबल व अन्य सामान सही थे। अगले दिन सुबह खेत में पहुंचने पर ट्यूबवेल की लगभग 350 फुट केबल चोरी मिली। बाद में पता चला कि गांव के दो अन्य ट्यूबवेलों से भी लगभग 300 फुट और 200 फुट केबल चोरी हुई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। रिमांड पर लिया मामले की जांच के दौरान थाना अटेली पुलिस ने जेल में बंद आरोपी धोनी और राकेश को 07 अक्टूबर को प्रोडक्शन वारंट पर माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी धोनी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने 100 फुट केबल बरामद की। वहीं, आरोपी राकेश ने चोरी की केबल बेच दी थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने केबल बेचने से प्राप्त राशि में से 3,500 रुपये बरामद किए। पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने पर दोनों आरोपियों को आज पुनः माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगामी जांच जारी है।
Source link
नारनौल में में केबल-चोरी के मामले में 2 आरोपी पकड़े:जेल में बंद दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
