Headlines

नालंदा में करंट लगने से किसान की मौत:घर से खेत की ओर जा रहे थे, रास्ते में झटका लगते ही जमीन पर गिर पड़े




नालंदा में करंट लगने से किसान की मौत हो गई। घर से शौच के लिए निकले थे। मृतक की पहचान डुमरी गांव निवासी भोला सिंह उर्फ तारकेश्वर सिंह(50) के रूप में हुई है। घटना परवलपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक के भतीजे जितेंद्र सिंह ने बताया कि गांव से बाहर सड़क किनारे एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिसका अर्थिंग जमीन में डाला गया था। बारिश के चलते आसपास की जमीन भींगी हुई थी। चाचा खेत की तरफ जा रहे थे, रास्ते में करंट की चपेट में आ गए। झटका इतना जोरदार था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। वहीं जमीन पर गिर पड़े। राहगीरों के शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीण हादसे के बाद मुख्य मार्ग से गुजर रहे टोटो और टेंपो चालकों की नजर पड़ी। शोर मचाने पर ग्रामीण और परिजन दौड़े। गंभीर हालत उन्हें उठाकर नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छानबीन में जुटी पुलिस परवलपुर थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। पीड़ित परिवार की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *