Headlines

नालागढ़ के नए DFO अंशुल जैन ने संभाला कार्यभार:बोले- अवैध खनन बर्दाश्त नहीं, कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा




भारतीय वन सेवा (आईएफएस) 2023 बैच के अधिकारी अंशुल जैन ने नालागढ़ वन मंडल के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने वन क्षेत्र में होने वाली सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। अंशुल जैन ने कहा कि अवैध रूप से पेड़ों की कटाई और वन क्षेत्र में होने वाले अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए विभाग नियमित गश्त, निगरानी और प्रवर्तन कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाएगा। वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा उन्होंने स्पष्ट किया कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मूल रूप से दिल्ली निवासी अंशुल जैन भारतीय वन सेवा के 2023 बैच के अधिकारी हैं। इससे पहले अंशुल जैन हिमकाष्ठ विक्रय मंडल, बद्दी (हिमाचल प्रदेश वन निगम) में मंडलीय प्रबंधक के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की उन्होंने अपनी बेहतर प्रशासनिक कार्यशैली से पहचान बनाई। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर.के. पुरम से पूरी की और नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *