Headlines

निकाह के बाद मिला धोखा, कनाडा से भेजा एकतरफा तलाक:मोहाली की युवती की दास्तां, दहेज में कार न मिलने पर किया प्रताड़ित; वीजा रिजेक्ट कराया




मोहाली की MA पास लड़की की कनाडा में रहने वाले NRI युवक के साथ धूमधाम से शादी हुई। लड़के का परिवार मूल रूप से लुधियाना का रहने वाला है। बड़े मैरिज पैलेस में परिवार ने शादी पर पानी की तरह पैसा बहाया। हालांकि जब दहेज में बड़ी कार नहीं मिली तो दोनों परिवारों में तकरार शरू हुई। पति से लेकर ससुर तक गाली-गलौज करने लगे। बात हाथापाई तक पहुंच गई। पति विदेश चला गया। लड़की विदेश न पहुंच पाए, इसके लिए गलत दस्तावेज लगाकर भेज दिए। परिवार ने लड़की का घर बसाने के लिए प्रयास किए, लेकिन पति ने उसे संदेश भेजा कि, “तुम आजाद हो, कहीं भी शादी कर लो।” इसके बाद उसने कनाडा से बिना पीड़िता की सहमति के एकतरफा ‘तलाक-ए-हसन’ भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी शिकायत पर पति करमपाल गिल के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब विस्तार से पढ़ें क्या है पूरा मामला:- मोहाली के टॉप के पैलेस में हुई शादी: पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका विवाह 16 फरवरी 2024 को मोहाली में मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार करमपाल के साथ हुआ था। शादी का रिसेप्शन ‘आशीर्वाद बैंक्वेट’ में आयोजित किया गया। उसके परिवार ने विवाह पर करीब 25 लाख रुपS खर्च किए। इस दौरान सोने के सेट, चेन, अंगूठियां, कपड़े और अन्य कीमती उपहार भी दिए गए। बड़ी कार न देने पर रिश्ते में आई दरार पीड़िता का आरोप है कि शादी के शुरुआती कुछ दिन सब कुछ सामान्य रहा। इसके बाद ससुराल पक्ष ने दहेज में हैसियत के अनुसार बड़ी कार न देने को लेकर ताने देने शुरू कर दिए। जब पीड़िता और उसके परिवार ने ऐसी मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, तो आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई। थप्पड़-घूंसे मारे गए। कनाडा का खर्च मायके वालों से मांगने लगे 10 मार्च 2024 को पति कनाडा चला गया और जल्द उसे भी बुलाने का भरोसा दिया। इसके बाद ससुराल पक्ष का रवैया बदल गया। आरोप है कि वे वीजा और विदेश भेजने का पूरा खर्च पीड़िता के मायके से उठाने का दबाव बनाने लगे। पति ने वीजा प्रक्रिया के दौरान गलत दस्तावेज जमा किए, जिसके कारण उसका कनाडा का वीजा आवेदन खारिज हो गया। ससुर भी गाली गलौज करने लगा पति की गैरहाजिरी में सास, ससुर और ननद शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देते रहे। ससुर शराब पीकर गाली-गलौज करता था। सास-ननद पीड़िता के बाल खींचतीं और मारपीट करती थीं। 19 नवंबर 2024 को पति भारत वापस आया। उसने आपबीती सुनाई, तो वह भी उसके साथ खड़ा नहीं हुआ। उसने अपनी फैमिली का पक्ष लिया और मारपीट की। जब तक कार नहीं, तब तक लड़की नहीं आएगी मायके वालों ने घर बसाने की कोशिश की। मामला पंचायत तक पहुंचा। हालांकि ससुराल वालों ने स्पष्ट कहा कि जब तक नई कार नहीं मिलेगी, लड़की को घर नहीं बसाएंगे। इसके बाद उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। उसे अंदर से उम्मीद थी कि पति उसका साथ देगा। तुम आजाद हो, भेज दिया तलाक 2026 में उसने वैवाहिक संबंध सुधारने का प्रयास किया, लेकिन पति ने उसे संदेश भेजकर कहा कि तुम आजाद हो, कहीं भी शादी कर लो। इसके बाद आरोपी ने कनाडा से कथित तौर पर पीड़िता की सहमति के बिना एकतरफा ‘तलाक-ए-अहसन’ भेज दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका स्त्रीधन, जिसमें सोने-चांदी के गहने और अन्य सामान शामिल हैं, अब भी ससुराल पक्ष के कब्जे में है और उसे वापस नहीं किया जा रहा। इसके बाद उसने डीजीपी पंजाब को शिकायत दी, जिसकी जांच के बाद संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *