![]()
सिंगरौली जिले के बरगवां मुख्य बाजार में बन रहे ओवरब्रिज के नीचे लगने वाली सब्जी मंडी अब हादसों को न्योता दे रही है। गुरुवार को भी सड़क के दोनों तरफ दुकानें सजने से पूरे इलाके में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही और लोगों को आने-जाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय निवासी रमेश गुप्ता का कहना है कि ओवरब्रिज के निर्माण काम की वजह से रास्ता पहले से ही काफी तंग (संकरा) हो गया है। ऊपर से सड़क के दोनों ओर सब्जी वाले दुकानें लगा लेते हैं और खरीदारों की भीड़ जमा हो जाती है। इससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों की मांग है कि जब तक ब्रिज का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक मंडी को पुराने सब्जी बाजार में शिफ्ट कर दिया जाए। 50 बार चालान कटा, फिर भी नहीं मान रहे दुकानदार इस पूरे मामले पर नगर परिषद बरगवां के सीएमओ अमित सिंह ने बताया कि प्रशासन अब तक करीब 50 बार कार्रवाई कर दुकानदारों पर जुर्माना ठोक चुका है। इसके बावजूद वे सड़क किनारे से हटने को तैयार नहीं हैं। सीएमओ ने माना कि निर्माणाधीन क्षेत्र होने की वजह से वहां बड़ा जोखिम है। उन्होंने कहा कि मंडी के लिए अलग से जगह तय की गई है, लेकिन व्यापारी वहां जाना नहीं चाहते। फिलहाल प्रशासन दुकानदारों को सुरक्षित जगह पर भेजने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है।
Source link
निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे सब्जी दुकानें लग रही:हादसे का खतरा, जाम से लोग परेशान, नगरपालिका 50 बार जुर्माना वसूल चुकी
