![]()
निवाड़ी में शुक्रवार को पुलिस ने जनरल परेड और बलवा ड्रिल का अभ्यास किया। सरकारी स्कूल मैदान में हुए आयोजन में एसपी डॉ. राय सिंह नरवरिया ने पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी, शासकीय वाहनों और सुरक्षा उपकरणों की जांच की। बेहतर अनुशासन और टर्नआउट वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया। एसपी ने ली परेड की सलामी पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया ने जनरल परेड की सलामी ली और पुलिसकर्मियों का निरीक्षण किया। परेड की कमान रक्षित निरीक्षक दीपक साहू ने संभाली। इसमें जिले के अलग-अलग थानों, पुलिस चौकियों और पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी, अनुशासन, ड्रिल और शारीरिक दक्षता देखी गई। बेहतर वेशभूषा, टर्नआउट और अनुशासन का प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। वाहनों और सुरक्षा उपकरणों की जांच परेड के बाद एसपी ने थानों और पुलिस इकाइयों के शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया। वाहनों में बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, शील्ड, अश्रु गैस सामग्री और प्राथमिक उपचार किट की उपलब्धता और स्थिति जांची गई। इसके अलावा वायरलेस सेट, सायरन और जन-संबोधन प्रणाली की कार्यशीलता देखी गई। वाहनों की साफ-सफाई, इंजन, टायर और रखरखाव का जायजा लेकर संबंधित वाहन चालकों और प्रभारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। बलवा ड्रिल से जांची भीड़ नियंत्रण की तैयारी वाहनों और सुरक्षा उपकरणों के निरीक्षण के बाद बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। इसमें सुरक्षा पार्टी, बलवा ड्रिल पार्टी और राइफल पार्टी सहित अलग-अलग पुलिस दलों ने हिस्सा लिया। अभ्यास के जरिए कानून-व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया, आपसी तालमेल, अनुशासन और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों को परखा गया। पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश एसपी डॉ. राय सिंह नरवरिया ने पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय वाहनों और सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच कर उन्हें जरूरत के समय इस्तेमाल के लिए तैयार रखने पर जोर दिया।
Source link
निवाड़ी पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, SP ने परखी तैयारियां:बलवा ड्रिल से जांची मुस्तैदी, शासकीय वाहनों और सुरक्षा उपकरणों का हुआ सत्यापन
