![]()
बेगूसराय जिले में अपराधियों और गैर-कानूनी हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने पोखरिया में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से देसी पिस्तौल, मास्केट, देशी कट्टा, मैगजीन और भारी संख्या में कारतूस सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं। यह जानकारी सदर-वन डीएसपी प्रशांत कुमार ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। इस दौरान नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु सहित पूरी छापेमारी टीम मौजूद रही। पुलिस को देखते ही भागने लगा बदमाश डीएसपी ने बताया कि नगर थाना पुलिस को गुरावार देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि चित्रगुप्त नगर पोखरिया का रहने वाला बुलन सिंह अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए है। सूचना मिलते ही नगर थाना की एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की गई। पुलिस बल को देखते ही घर में मौजूद दो व्यक्ति मौके से भागने का प्रयास करने लगे। पूछताछ में बदमाशों की पहचान पोखरिया के रहने वाले बुलन सिंह और उसके बेटे शिवम कुमार के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने घर की तलाशी ली, तो एक पिस्तौल, दो कट्टा, एक मास्केट, तीन मैगजीन, 32 गोली, तीन मोबाइल, 8 खोखा एवं गोली के आगे का भाग एवं एक लोहे का पंजा बरामद किया गया है। आरोपी का क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है पुलिस की पूछताछ और जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार पिता-पुत्र दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी शिवम कुमार और बुलन सिंह के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस संबंध में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। डीएसपी ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में हथियार जमा करने के मकसद की गहन जांच की जा रही है। पुलिस की इस समय रहते हुई कार्रवाई से इलाके में किसी संभावित गंभीर आपराधिक घटना की आशंका को टाल दिया गया है। जिले में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस मामले में तीन अन्य लोगों को भी सह-अभियुक्त बनाया गया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। छापेमारी अभियान में नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु, पर्यवेक्षी पदाधिकारी नगर अंचल पुलिस निरीक्षक अर्चना सिन्हा, पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार गौतम, सीमा कुमारी, मनीषा कुमारी एवं लाल साहब तिवारी सहित नगर थाने के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Source link
बेगूसराय- हथियार के जखीरे के साथ पिता-पुत्र अरेस्ट:गुप्त सूचना पर नगर थाना टीम ने की कार्रवाई; देसी पिस्तौल, कट्टा समेत 32 कारतूस बरामद
