Headlines

नूंह में शादी में आर्थिक मदद का झांसा देकर ठगी::शादी में सामान दिलाने का दिया था झांसा, आरोपी 2 साल बाद पकड़ा




नूंह जिले में आर्थिक रूप कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता, मोटरसाइकिल, फर्नीचर और घरेलू सामान दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को रोजकामेव थाना पुलिस ने करीब दो साल बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आसिफ घासेड़ा गांव का रहने वाला है। जांच में नाम आया था सामने आरोपी आसिफ का नाम साल 2024 में रोजकामेव थाने में दर्ज दो अलग-अलग मामलों की जांच में सामने आया था। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बेटियों की शादी में मदद दिलाने का भरोसा देकर उनसे पैसे लिए गए। इसके बदले मोटरसाइकिल, फर्नीचर, घरेलू सामान और कन्यादान राशि देने का वादा किया गया था। आरोप है कि वादे के मुताबिक पूरी सहायता नहीं दी गई और लोगों को पैसे का नुकसान हुआ। एक मामले में उदाका निवासी मुबारिक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उससे और उसके भाई कय्यूम से शादी में सहायता देने के नाम पर लाखों रुपये ले लिए गए। शिकायत के अनुसार, कुछ सामान दिया गया, जबकि बाकी वादे पूरे नहीं हुए। दूसरे मामले में भी शादी में सहायता दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लेने और बाद में टालमटोल करने के आरोप लगे थे। दोनों मामलों की जांच के दौरान आसिफ की भूमिका सामने आई। इसके बाद से वह गिरफ्तारी से बच रहा था। 14 दिन के लिए भेजा न्यायिक हिरासत में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उससे मामले के बारे में पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इन मामलों में कुछ अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि कुछ आरोपी जमानत पर बाहर हैं। पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *