![]()
नूंह शहर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी 31 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने और घर से लाखों की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण गायब होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि उनकी बेटी 9 अगस्त की शाम करीब सात बजे अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शिकायतकर्ता का आरोप है कि नूंह शहर के वार्ड नंबर-8 निवासी शाहिर, जो शादीशुदा है और आठ बच्चों का पिता बताया गया है, उनकी बेटी को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। 10 लाख की एफडी भी ले गई युवती पिता के अनुसार, बेटी के घर से जाने के बाद करीब 10 लाख रुपए की दो एफडी, लगभग 1.50 लाख नकद और सोने-चांदी के आभूषण भी गायब मिले। परिजनों को आशंका है कि आरोपी ने रुपए और आभूषण हड़पने के इरादे से युवती को अपने साथ ले जाया है। परिवार ने पुलिस से बेटी को जल्द बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शहर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है और लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।
Source link
नूंह में 1.50 लाख कैश समेत युवती लापता:घर से जेवर गायब, परिजनों ने लगाया 8 बच्चों के पिता पर ले जाने का आरोप
