Headlines

नेपाल बाढ़ में तरनतारन के तीन पंजाबी लापता:25 अगस्त को हुई थी आखिरी व्हाट्सऐप पर बात




नेपाल में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा रखी है। इस प्राकृतिक आपदा के बीच पंजाब के तरनतारन जिले के गांव रत्तोके के रहने वाले शमशेर सिंह संधू और उनके दो रिश्तेदार नेपाल में बाढ़ के दौरान लापता हो गए हैं। घटना के बाद से परिवार के लोगों में बेचैनी का माहौल है और लगातार उनकी सलामती की दुआ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, शमशेर सिंह संधू, पुत्र स्वर्ण सिंह, गांव रत्तोके की पत्ती गाड़ेकी के रहने वाले हैं। वह नेपाल में एंड्रिट्ज कंपनी के त्रिशूल अपर पावर हाउस प्रोजेक्ट में क्रेन ऑपरेटर के तौर पर काम करते हैं। शमशेर सिंह के साथ उनके साले भुपिंदर सिंह और एक अन्य साले का बेटा रशपाल सिंह, पुत्र हरजिंदर सिंह भी नेपाल में रह रहे थे। 25 अगस्त को हुई थी आखिरी बातचीत बताया जा रहा है कि नेपाल में आई बाढ़ के दौरान तीनों का संपर्क परिवार से टूट गया। परिवार के सदस्य गुरजंट सिंह के मुताबिक, शमशेर सिंह से 25 अगस्त को व्हाट्सऐप कॉल के जरिए आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद उनसे किसी भी तरह का संपर्क नहीं हो पाया। लगातार फोन और संपर्क की कोशिश के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने से परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। पंचायत ने डीसी से लगाई मदद की गुहार मामले को लेकर गांव की पंचायत भी सक्रिय हो गई है। गांव की सरपंच शोभा कुमारी ने पंचायत की ओर से तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर को पत्र लिखकर मदद की मांग की है। पंचायत ने प्रशासन से अपील की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किया जाए। पंचायत की मांग है कि नेपाल में चल रहे बचाव और राहत कार्यों के जरिए लापता लोगों की स्थिति का पता लगाया जाए और अगर वे किसी सुरक्षित स्थान पर हैं, तो उनके परिवार तक जल्द से जल्द जानकारी पहुंचाई जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *