![]()
राहुल गांधी के पंजाब दौरे को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने स्पष्ट कर दिया कि राहुल गांधी बहुत जल्द पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा क राहुल गांधी की टीम दौरे की अनुमति दे चुकी है। राजा वड़िंग ने कहा कि राहुल गांधी की सिक्योरिटी टीम अब दौरे की डेट को लेकर विश्लेषण कर रही है। सिक्योरिटी टीम जैसे ही अपनी प्लानिंग पूरी कर देगी वैसे ही पंजाब दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। दरअसल कुछ दिनों से कांग्रेस का एक धड़ा राहुल गांधी की पंजाब में बस यात्रा फिलहाल टालने की बात कर रहा था। राजा वड़िंग ने आज उन सभी अटकलों को विराम लगा दिया है। पंजाब कांग्रेस ने राहुल गांधी को भेजे हैं तीन प्रपोजल पंजाब कांग्रेस ने राहुल गांधी के पंजाब दौरे के लिए तीन प्रपोजल भेजे गए हैं। एक प्रमोजल के मुताबिक राहुल गांधी से दो दिन का दौरा करने को कहा गया है। बस यात्रा गोल्डन टेंपल से शुरू करके पंजाब भर के अलग-अलग जिलों में जाएगी। दो दिन तक यात्रा तरनतारन, फिरोजपुर, बठिंडा समेत मालवा के कुछ जिलों को कवर करेंगे। उसके बाद दूसरे दिन लुधियाना से होते हुए फतेहगढ़ साहिब में यात्रा का समापन करेंगे। दूसरे प्लान के मुताबिक पंजाब कांग्रेस ने चार दिन का समय मांगा है। चार दिन के दौरे में पंजाब के मालवा, दोआबा व माझा में बस यात्रा निकाली जाएगी। तीसरे प्लान में छह दिन का समय मांगा है। इस दौरान राहुल गांधी तीन दिन मालवा में और बाकी दोआवा व माझा में रहेंगे। हालांकि राहुल गांधी की टीम ने अभी किसी भी प्रपेाजल को फाइनल नहीं किया। सुखजिंदर रंधावा से पूछूंगा कि कौन हैं कंप्रोमाइज्ड राजा वड़िंग ने कहा कि सुखजिंदर सिंह रंधावा बार बार कंप्रोमाइज्ड नेताओं की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रंधावा पहले भी पार्टी में स्लीपर सेल की बात करते रहे हैं और राहुल गांधी से शिकायत करने को कहते रहे। उन्होंने कहा कि कुछ नेता अमित शाह व भगवंत मान से मिलकर बात करते हैं।
इस बात पर उन्होंने रवनीत सिंह बिट्टू और सुनील जाखड़ का उदाहरण दिया और निशाना रंधावा पर साधा है, क्योंकि हाल ही में रंधावा ने अमित शाह से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि रंधावा से जरूर कंप्रोपाइज्ड नेताओं के बारे में पूछूंगा।
Source link
राहुल गांधी के पंजाब दौरे का सस्पेंस खत्म:वड़िंग बोले-हाईकमान की हरी झंडी, सिक्योरिटी टीम कर रही विश्लेषण; डेट जल्दी होगी फाइनल
