Headlines

नेपाल सीमा पर बाढ़ का खतरा,सीतामढ़ी में अलर्ट:DM ने बागमती तटबंध का किया निरीक्षण,जलस्तर-संवेदनशील स्थानों पर निगरानी के निर्देश




सीतामढ़ी, 26 अगस्त। नेपाल से सटे इलाकों में बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए सीतामढ़ी जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बुधवार को जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बैरगनिया क्षेत्र में बागमती नदी के तटबंध का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी अमित रंजन, एसडीएम आनंद कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। देखें, मौके से आई तस्वीरें… तटबंध की ऊंचाई, मजबूती का जायजा लिया डीएम ने तटबंध की ऊंचाई, मजबूती और मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से तटबंध के संवेदनशील स्थानों, नदी के जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने तटबंधों की लगातार निगरानी करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी रखने का निर्देश दिया। अधिकारियों को जलस्तर पर लगातार नजर रखने तथा स्थिति बिगड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया। तटबंधों की सुरक्षा, जलस्तर की निगरानी नेपाल और तिब्बत क्षेत्र में सामने आई बाढ़ से जुड़ी घटनाओं के बाद भारत-नेपाल सीमा से सटे बिहार के जिलों में भी सतर्कता बढ़ाई गई है। बागमती नदी और नेपाल सीमा से सटा बैरगनिया क्षेत्र संवेदनशील होने के कारण प्रशासन विशेष निगरानी रख रहा है। फिलहाल प्रशासन का फोकस तटबंधों की सुरक्षा, जलस्तर की निगरानी और सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ के संभावित प्रभाव को कम करने पर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *