![]()
पंचकूला के जंगलों में पर्यावरण को बेरहमी से नुकसान पहुंचाने वाले एक बड़े लकड़ी तस्कर गैंग का खुलासा हुआ है। वन रेंज अधिकारी कालका की शिकायत और उच्चाधिकारियों के आदेश पर थाना पिंजौर में मामला दर्ज किया गया है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि गांव खोलमोला के पास आर-71 सी-9 जंगल से गुजरने वाले कौना लिंक रोड पर एक गोल्डन रंग की संदिग्ध सेंट्रो कार खड़ी है। सूचना मिलते ही वन दरोगा सुमित सिंह (इंचार्ज नानकपुर ब्लॉक) और बीट इंचार्ज वन रक्षक सचिन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेस्ट टीम के आने की भनक लगते ही गाड़ी चालक ने अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी को तेजी से भगा लिया। हालांकि, जब कर्मचारियों ने मौके के आसपास जंगल में छानबीन की तो कुछ लोगों के भागने की आवाजें सुनाई दीं, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण वे पकड़े नहीं जा सके। अब जानिए कैसे कर रहे थे खैर के पेड़ों की कटाई…
Source link
पंचकूला जंगल में सेंट्रो कार छोड़कर भागे तस्कर:चल रही थी खैर पेड़ों की कटाई, मौके से 34 कटे हुए पेड़ बरामद, वन विभाग कर्मचारी शामिल
