![]()
पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-32 एरिया के नाडा साहिब स्थित नॉर्थ पार्क सोहो में देर रात छापेमारी की। पुलिस ने मौके से अवैध रूप से चलाए जा रहे 4 हुक्के, चिलम और फ्लेवर पैकेट जब्त कर क्लब के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। 26 सितंबर की रात को SI योगध्यान सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम सरकारी गाड़ी से इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्तचर (मुखबिर) ने सूचना दी कि सेक्टर-32 नाडा साहिब स्थित नॉर्थ पार्क सोहो में खुलेआम अवैध निकोटिन हुक्का परोसा जा रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया और रेडिंग पार्टी तैयार की गई। पुलिस टीम ने मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर को भी फोन से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस टीम ने मुखबिर की पहचान पर क्लब पर अचानक दबिश दी। 4 हुक्के जलते हुए मिले, हिमाचल का मैनेजर गिरफ्तार क्लब में रेड के दौरान पुलिस को 4 हुक्के जलती हुई चिलम के साथ मिले। मौके से क्लब के मैनेजर अभिषेक पुत्र रमेश चंद, निवासी गांव सेंठी, डाकघर लड़भड़ोल, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश को मौके से काबू किया गया। पुलिस ने मौके से 2 गोल्डन रंग के हुक्के, 1 नीला हुक्का, 1 ब्राउन रंग का हुक्का मय चिलम और 3 फ्लेवर के पैकेट (जिन पर Extreme Brain Freezer लिखा था) जब्त किए। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू
चंडीमंदिर थाना पुलिस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ COTPA एक्ट की धारा 21, 22 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223, 271 और 272 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच ASI सतपाल सिंह को सौंपी गई है।
Source link
पंचकूला में चल रही थी अवैध हुक्का पार्टी:पुलिस की रेड में 4 हुक्के बरामद; FSL जांच के लिए भेजे जाएंगे सैंपल, हिमाचल का मैनेजर गिरफ्तार
