![]()
राज्य सरकार ने 17 और 18 अगस्त को पंचायतीराज संस्थाओं के वार्डों की होने वाली लॉटरी को स्थगित कर दिया है। अब यह लॉटरी 17 और 18 सितंबर को होगी। सोमवार यानि कल सुबह 10 बजे बाड़मेर नगर परिषद और चौहटन नगर पालिका के वार्डों की लॉटरी निकाली जाएगी। पंचायत समिति प्रधानों, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्यों के वार्डों की लॉटरी सोमवार को जिला स्तर पर निकाली जानी थी। 18 अगस्त को सरंपचों और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जानी थी। अब पंचायतीराज विभाग ने सोमवार को होने वाली लॉटरी को 1 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है। अब प्रधानों, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्यों के वार्डों की लॉटरी 17 सितंबर और सरपंच-वार्ड पंच के आरक्षण की लॉटरी 18 सितंबर को निकाली जाएगी। एडीएम रवीन्द्र कुमार ने बताया- जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में सोमवार को सुबह 10 बजे बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्ड एवं चौहटन नगर पालिका के 20 वार्डो की आरक्षण लॉटरी वार्डों के वर्गवार एवं महिला आरक्षण तथा निर्वाचन क्षेत्रों का लॉटरी प्रक्रिया से निर्धारण किया जाएगा। बाड़मेर नगर परिषद में 55 और चौहटन नगर पालिका में 20 वार्ड बाड़मेर नगर परिषद में 55 वार्ड है इसमें एससी कुल 8 एसटी 1, ओबीसी 11 और ओपन 35 रिजर्व आरक्षित है। वहीं नगर पालिका चौहटन में चार एससी, चार ओबीसी, 12 ओपन आरक्षित है। पंचायतीराज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी सितंबर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रवींद्र कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश एवं राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्रस्तुत कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकायों के चुनाव प्रथम चरण में और इसके बाद पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव द्वितीय चरण में करवाए जाने हैं। उन्होंने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के संभावित द्वितीय चरण के चुनावों के मद्देनजर जिला स्तर पर जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी 17 सितंबर, 2026 को तथा उपखण्ड स्तर पर सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी 18 सितंबर, 2026 को निकाली जाएगी।
Source link
पंचायती राज संस्थाओं की लॉटरी एक दिन पहले स्थगित:अब 17-18 सितंबर का निकाली जाएगी; नगर निकाय वार्डों की कल निकलेगी
