भाजपा के मंच पर डांस करती हुई युवती और दर्शक दीर्घा से फ्लाइंग किस करता हुआ युवक।
लुधियाना में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर BJP के एक कार्यक्रम में डांस का वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में मंच पर BJP के नेता बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि तीन युवतियां भेजपुरी गीत- हमार जान हउ हो पर डांस कर रही हैं। इनमें से एक युवत
.
वीडियो में दर्शक दीर्घा में बैठा एक युवक युवती की ओर लगातार फ्लाइंग किस करता दिखाई दे रहा है। युवती भी मंच से मुस्कुराती नजर आ रही है। इस दौरान मंच पर बैठे BJP नेताओं ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की।
बताया जा रहा है कि करीब 5 मिनट तक युवती डांस करती रही और युवक सामने से फ्लाइंग किस करता रहा। बाद में मंच पर बैठे BJP के जिला उपाध्यक्ष डॉ. निर्मल नैय्यर ने आयोजकों से देशभक्ति के गीत चलाने को कहा।
कार्यकम साउथ हलके के ग्यासपुरा में हुआ था। जिसमें BJP के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव रजनीश धीमान और जिला प्रधान सुनील मोदगिल भी मौजूद रहे। हालांकि, युवतियों का यह डांस रजनीश धीमान और सुनील मोदगिल के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले हो चुका था।
बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष डॉ निर्मल नैय्यर ने कहा कि पहले तिरंगा लेकर डांस कर रहे थे। वो देशभक्ति का डांस था। उसके बाद एक भोजपुरी गीत में डांस हो रहा था, तो मैंने उन्हें रोककर देशभक्ति का कार्यक्रम शुरू करवा दिया था।

मंच पर भेजपुरी गीत पर डांस करती युवती, इस दौरान नेता बैठकर देखते रहे।
कार्यक्रम में क्या-क्या हुआ जानिए…
- स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया: भाजपा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर मंडल व विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम करवाए गए। इन कार्यक्रमों में भाजपा के प्रदेश महासचिव व जिला प्रधान शामिल हुए।
- कल्चरल प्रोग्राम करने को कहा: भाजपा की तरफ से हलके में होने वाले कार्यक्रमों में कल्चरल व देशभक्ति से संबंधित कार्यक्रम करने को कहा गया था। उसी कड़ी के तहत लुधियाना के हलका साउथ में भी कार्यक्रम करवाया गया और मंच पर तीन युवतियों ने भोजपुरी गीतों पर डांस किया।
- भोजपुरी गीत में अचानक भद्दा डांस: मंच पर जब तीन युवतियां डांस कर रही थीं, उनमें से एक युवती ने अचानक अजीबोगरीब तरीके से डांस करना शुरू कर दिया। बाकी दो लड़कियों ने अपने स्टेप बदलकर धीमे कर दिए। मंच संचालक डांस करने वालों की हौसला अफजाई करते रहे।

मंच संचालक के पास जाकर BJP नेता ने रोक, फिर भोजपुरी गाना बदल दिया।
- एक युवक करने लगा फ्लाइंग किस: लड़की जब स्टेज पर भद्दा डांस करने लगी तो उसके ठीक सामने बैठे एक युवक ने भी डांस करना शुरू कर दिया और वह उसे फ्लाइंग किस करता रहा। इसी बीच लड़की और तेजी से डांस के स्टेप करने लगी।
- भाजपा नेता ने रुकवाया डांस: मंच पर बैठे भाजपा नेता डॉ. निर्मल नैय्यर ने एक नेता को बुलाया और उनसे कहा कि देशभक्ति के गीत चलाएं। उसके बाद वह नेता मंच संचालक के पास आए और उनसे कहा कि देशभक्ति के गीत चलाएं। मंच संचालक ने भी तुरंत गीत बंद करवाया और डांस करने वाली लड़की को किनारे करवा दिया।
**********
ये खबर भी पढ़ें:
लुधियाना के स्पा सेंटर्स में देह व्यापार, VIDEO: मसाज के नाम पर एंट्री; रूम में जाते ही ₹1500 में एक्स्ट्रा सर्विस का ऑफर

लुधियाना में स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में देह व्यापार हो रहा है। दुगरी रोड, मॉडल टाउन, घुमार मंडी और JMD मॉल जैसे इलाकों में भास्कर ने 8 स्पा सेंटरों की पड़ताल की तो पता चला कि मसाज के साथ-साथ ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ के नाम पर देह व्यापार हो रहा है। हालांकि इसका पर्दाफाश न हो जाए, इसलिए एंट्री फीस के बगैर रिसेप्शन से आगे नहीं जाने दिया जाता। (पढ़ें पूरी खबर)
