Headlines

पंचायत सरपंच से जबरन वसूली में दो पत्रकार गिरफ्तार:सीएम हेल्पलाईन शिकायत हटाने पंचायतों से मांगे पैसे, 90 हजार रिश्वत लेते पकड़ाए




बालाघाट में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का डर दिखाकर पंचायत सरपंचों से जबरन वसूली करने वाले दो पत्रकारों, संजय अजीत और अंकुश चौहान को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को दीनदयाल पुरम कॉम्प्लेक्स के सामने 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। इनके खिलाफ जबरन वसूली और एससी/एसटी एक्ट (SC/ST Act) के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, दोनों पत्रकारों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। ये आरोपी सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को वापस कराने या बंद कराने का झांसा देकर सरपंचों से मोटी रकम की मांग करते थे। जांच में सामने आया कि आरोपी संजय अजीत अपनी पत्नी और अन्य लड़कों के मोबाइल नंबरों पर फोन-पे और गूगल-पे के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाता था। पुलिस को इसके पुख्ता व्हाट्सएप चैट और डिजिटल सबूत भी मिले हैं। पुलिस ने बिछाया जाल, 90 हजार लेते गिरफ्तार शिकायतों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पूरी योजना बनाकर दोनों को पकड़ने का जाल बिछाया। पुलिस ने रिश्वत में दिए जाने वाले नोटों के सीरियल नंबर पहले ही नोट कर लिए थे। जैसे ही पीड़ित सरपंच ने दीनदयाल पुरम कॉम्प्लेक्स के पास 90 हजार रुपए दिए, पुलिस ने दबिश देकर दोनों को धर दबोचा। अन्य शिकायतों की भी जांच जारी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अन्य पंचायतों से भी मिली शिकायतों की जांच की जा रही है। अगर जांच के दौरान वसूली या जालसाजी के नए मामले सामने आते हैं, तो आरोपियों पर अलग से भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *