![]()
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवल प्रीत बराड़ को 18 अगस्त को पूछताछ के लिए तलब किया है। यह समन मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जारी किया गया है। ईडी जांच के मुताबिक, प्रोजेक्ट के लिए जमीन के लैंड यूज में बदलाव यानी CLU की मंजूरी देने में कथित तौर पर अनियमितताएं हुई थीं। ईडी सूत्रों के मुताबिक, अधिकारी को ईमेल के जरिए समन भेजा गया है। जांचकर्ता यह पता लगाना चाहते हैं कि डेवलपर को जमीन बेचने के लिए जमीन मालिकों की सहमति की जांच के दौरान अधिकारियों ने क्या प्रक्रिया अपनाई थी। लेडी अधिकारी बोली- मुझे जानकारी नहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंवल प्रीत बराड़ ने कहा है कि उन्हें समन मिलने की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर 2 बजे के बाद वह बैठक के लिए कार्यालय में मौजूद नहीं थीं। ऐसे में उन्हें पता नहीं है कि उस दौरान उनके ईमेल पर समन भेजा गया था या नहीं। अब विस्तार से पढ़ें पूरा मामला:- कई अधिकारियों से हो चुकी पूछताछ जांच का दायरा ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी और आवास विभाग के कामकाज में कथित अनियमितताओं तक बढ़ गया है। ईडी पहले ही कई वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है। सनटेक सिटी समेत अन्य प्रोजेक्ट्स को जारी की गई CLU मंजूरियों से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड मांगा है। मामले में आरोप है कि 15 भूमि मालिकों की 30.5 एकड़ जमीन के लिए जाली हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान वाले फर्जी सहमति पत्र तैयार किए गए थे। कथित तौर पर इनका इस्तेमाल CLU मंजूरियां हासिल करने के लिए किया गया। इसके बाद RERA से पंजीकरण और मंजूरी मिलने से पहले ही प्रोजेक्ट की इकाइयां बेच दी गईं।
Source link
पंजाब की लेडी IAS को ED ने किया तलब:मोहाली से जुड़े प्रोजेक्ट में जांच; 18 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया
