![]()
रूपनगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिला भाजपा अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा के नेतृत्व में हुआ। कार्यकर्ताओं ने पूर्व स्पीकर के आवास के सामने सोनिया गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमन काबड़वाल ने बताया कि यह प्रदर्शन सरदार अजयवीर सिंह लालपुरा के निर्देश पर किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् गायन के समय सोनिया गांधी ने कथित तौर पर पार्टी अध्यक्ष को बैठने के लिए कहा था। भाजपा इस घटना को गंभीरता से ले रही है। काबड़वाल बोले- वंदे मातरम् देशभक्ति का प्रतीक है काबड़वाल ने आगे कहा कि वंदे मातरम् देश के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति का प्रतीक है। इसके सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर पार्षद हरमिंदरपाल सिंह आहलूवालिया ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सम्मान और भावनाओं से जुड़ा है। उन्होंने जोर दिया कि इसके गायन के समय हर नागरिक सम्मान में खड़ा होता है, और किसी भी प्रकार का अपमानजनक व्यवहार अस्वीकार्य है। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा अपनी आवाज उठाती रहेगी। इस विरोध प्रदर्शन में ओंकार सिंह अभ्याणा, अर्शप्रीत सिंह बाठ, अनिल सिंह, सतनाम सिंह सत्तू, पंकज शर्मा, अजय निश्चल, राज कुमार, धर्मेंद्र सिंह मलिकपुर और सुरिंदरपाल सेठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।
Source link
भाजपा युवा मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन:रूपनगर में सोनिया गांधी का पुतला फूंका; वंदे मातरम् मुद्दे पर की नारेबाजी
