Headlines

पंजाब के तीन जिलों में आज बारिश के आसार:तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे, बिजली की मांग घटी, संगरूर में 3 डिग्री तापमान गिरा




पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य में हुई ओलावृष्टि व पहाड़ी इलाकों में बारिश के असर से पंजाब के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री गिरकर सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे पहुंच गया है। बठिंडा में सबसे अधिक 34.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री रहा। आज (9 अक्टूबर) को राज्य के तीन जिलों पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। चंडीगढ़ में भी इसी तरह का मौसम रहेगा। चौदह अक्टूबर तक बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की विदाई के बाद भी पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल सकता है। 14 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं, 15 से 21 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में फिर बदलाव आने के आसार हैं। 10 और 11 अक्टूबर को तेज हवाएं चलने के आसार मौसम विभाग ने दोनों दिन गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ तेज हवाओं की चेतावनी दी है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई। मौसम ठंडा होने से बिजली की मांग में कमी मौसम में ठंडक के बीच पंजाब में बिजली की मांग 8,195 मेगावाट दर्ज की गई। राज्य ने केंद्रीय पूल से 3,759 मेगावाट बिजली ली, जबकि निर्धारित शेड्यूल 4,151 मेगावाट था। यानी तय मात्रा से 392 मेगावाट कम बिजली ली गई। पंजाब में बिजली उत्पादन 4,437 मेगावाट रहा और बिजली की फ्रीक्वेंसी 50.03 हर्ट्ज दर्ज की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *