Headlines

पंजाब के मेजर सिंह को FBI ने वांटेड घोषित किया:जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़ने का आरोप, गिरफ्तारी के लिए जानकारी सांझा की




अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी FBIने पंजाब के मेजर सिंह को वांटेड घोषित किया है। FBI के मुताबिक मेजर सिंह का कथित तौर पर-द जग्गू भगवानपुरिया ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप- नामक ट्रांसनेशनल आपराधिक संगठन से संबंध है। इस संगठन पर अमेरिका और अन्य स्थानों पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप है। FBI के अनुसार, मेजर सिंह इस आपराधिक संगठन से जुड़े मामलों में कथित तौर पर शामिल रहा है। संगठन पर रैकेटियरिंग और फायरआर्म्स से संबंधित साजिश में शामिल होने के आरोप हैं। यह ग्रुप अमेरिका के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया समेत अन्य क्षेत्रों में सक्रिय रहा है। ट्रांसनेशनल क्रिमिनल ऑर्गनाइजेशन से जुड़ने का आरोप
FBI के मुताबिक द जग्गू भगवानपुरिया ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप को एक ट्रांसनेशनल क्रिमिनल ऑर्गनाइजेशन के तौर पर जांच में शामिल किया गया है। एजेंसी का आरोप है कि संगठन ने अमेरिका में संगठित आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आपराधिक नेटवर्क का इस्तेमाल किया। मेजर सिंह को इसी संगठन से जुड़े कथित आपराधिक मामलों में FBI की तलाश है। एजेंसी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए उसकी जानकारी सार्वजनिक की है। रैकेटियरिंग और हथियारों की साजिश के आरोप
जांच एजेंसी के अनुसार, संगठन के सदस्यों पर रैकेटियरिंग और हथियारों से जुड़ी साजिश रचने के आरोप हैं। अमेरिकी कानून में रैकेटियरिंग का संबंध संगठित तरीके से लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने से है। FBI ने मेजर सिंह को संगठन से जुड़े इन कथित अपराधों के मामले में वांटेड बताया है। हालांकि, आरोप अदालत में साबित होने तक मेजर सिंह को दोषी नहीं माना जा सकता। कैलिफोर्निया समेत अन्य क्षेत्रों में नेटवर्क
FBI के मुताबिक यह संगठन सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया और अन्य स्थानों पर आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है। मामले की जांच अमेरिकी संघीय एजेंसियों की ओर से की जा रही है और मेजर सिंह की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *