![]()
पंजाब में आज सभी सरकारी दफ्तर, अस्पताल-डिस्पेंसरियों की ओपीडी और शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बंद रहेंगे। सरकारी कर्मचारियों ने अपने-अपने डिपार्टमेंट हेड्स से सामूहिक छुट्टी ले ली है। कर्मचारियों ने साफ कर दिया कि वो आज पूरे दिन हड़ताल पर रहेंगे। सांझा मुलाजिम मंच पंजाब ने घोषणा की थी कि सरकारी बसों के ड्राइवर कंडक्टर भी हड़ताल पर रहेंगे, लेकिन बुधवाार को उनकी वित्त मंत्री के साथ बैठक हुई। इसके बाद उन्होंने रक्षाबंधन का हवाला देकर हड़ताल में शामिल होने से मना कर दिया। उधर, पंजाब भर में अफसरों की कारों को चलाने वाले ड्राइवर्स ने भी हड़ताल पर हैं। ऐसे में अफसरों को दफ्तर आने में भी दिक्कत होगी। पंजाब के लगभग 3 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी और 4 लाख से अधिक पेंशनभोगी इस हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। महाहड़ताल के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कर्मचारी संगठनों की आज दिन में एक बजे जालंधर में मीटिंग होगी। कर्मचारियों ने साफ कर दिया कि सीएम के साथ बैठक भी रहेगी तो हड़ताल भी जारी रहेगी। सांझा मुलाजिम मंच के संयोजक ने कही ये अहम बातें…
Source link
पंजाब में आज सरकारी कर्मचारियों की महाहड़ताल:सरकारी दफ्तर, शिक्षण संस्थान और अस्पताल में ओपीडी बंद; पढ़िए कौन सी सेवाएं चालू रहेंगी
