Headlines

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून:एक सप्ताह में नॉर्मल से 29% कम बारिश, आज भी ज्यादातर भागों में खिलेगी धूप, तापमान में उछाल




हिमाचल प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से मानसून कमजोर बना हुआ है। 19 से 26 अगस्त के बीच प्रदेश में सामान्य से 29 फीसदी कम बारिश हुई। इस अवधि में सामान्य 48.8 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले 34.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान बिलासपुर और मंडी को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई। बिलासपुर में सामान्य से 43 फीसदी और मंडी में 40 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। लाहौल-स्पीति में सबसे कम बारिश हुई, जहां सामान्य से 95 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। किन्नौर में 77 फीसदी कम, चंबा में 53 फीसदी, हमीरपुर में 47 फीसदी, कुल्लू में 47 फीसदी, सोलन में 35 फीसदी और ऊना में सामान्य से 33 फीसदी कम बारिश हुई। इसी तरह शिमला में सामान्य से 26 फीसदी, कांगड़ा में 19 फीसदी और सिरमौर में 6 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। मानसून कमजोर पड़ने से तापमान में उछाल राज्य में मानसून कमजोर पड़ने के बाद कई शहरों के तापमान में भारी उछाल आया है। केलांग का पारा सामान्य से 6.1 डिग्री ज्यादा के साथ 26.1 डिग्री और धर्मशाला का 3.5 डिग्री के उछाल के साथ 30.0 डिग्री पहुंच गया है। राज्य के 13 शहरों का पारा 30 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। आज भी बारिश के आसार कम मौसम विभाग के अनुसार- गुरुवार को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश के आसार कम हैं। 28 और 29 अगस्त को भी ज्यादातर भागों में मौसम साफ या हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। 30 अगस्त तक प्रदेश में किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट नहीं है। 31 अगस्त और 1 सितंबर को बढ़ेगी बारिश मौसम विभाग के अनुसार- 30 अगस्त की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से 31 अगस्त और 1 सितंबर को प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का पूर्वानुमान है। खासकर 1 सितंबर को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *