Headlines

पंजाब में आज से पांच सितंबर तक बारिश का अलर्ट:चंडीगढ़ में बादल छाने के आसान, तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक, AQI 50 से नीचे




पंजाब और चंडीगढ़ में आज (1 सितंबर) से अगले चार दिन कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 सितंबर तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आज पंजाब के 13 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण गर्मी और उमस काफी बढ़ गई है। हिमाचल में बारिश के असर से राज्य के औसत तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, तापमान अभी भी सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट में दर्ज किया गया। इन दिनों चंडीगढ़ की आबोहवा काफी अच्छी बनी हुई है। अगस्त के 27 दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 50 पॉइंट से नीचे रहा है। सिर्फ एक जिले में बारिश रिकॉर्ड राज्य के 5 जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दूसरी तरफ, सोमवार को राज्य के करीब नौ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन पठानकोट के अलावा कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। पठानकोट में 1.0 एमएम बारिश हुई। बादल और बारिश की संभावना बनी मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय उत्तर पाकिस्तान और जम्मू के आसपास ऊपरी वायुमंडल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसका असर पंजाब के मौसम पर भी पड़ रहा है। वहीं, मानसून की ट्रफ अमृतसर और पटियाला से होकर गुजर रही है। इसके कारण पंजाब के कुछ हिस्सों में बादल बनने और बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

बिजली की मांग 14,569 मेगावाट पंजाब में पिछले पांच दिनों से बिजली की मांग बहुत बढ़ी हुई। सुबह के समय समय बिजली की कुल मांग 14,569 मेगावाट पहुंच गई है। राज्य के अपने बिजलीघरों से 4,497 मेगावाट बिजली पैदा हो रही है, जबकि बाहर से 10,076 मेगावाट बिजली ली जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *